Delhi Weather: राजधानी में सामान्य से अधिक रहा पारा, AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज

Delhi Weather: राजधानी में सामान्य से अधिक रहा पारा, AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 130 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। आईएमडी ने आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग यह जानकारी दी। विभाग ने शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

विभाग के अनुसार पालम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 23.2 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “अगले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।” वहीं, अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा और 130 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 तक का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़