दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अबतक 42,829 व्यक्ति संक्रमित, 1,400 मरीजों की मौत
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 15 2020 10:35PM
बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 हो गई है। कुल मामले 42,829 हो गए हैं।
नयी दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1647 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद कोविड-19 के कुल मामले 42,829 पहुंच गए। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1400 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 73 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में 12 से 14 जून के बीच रोजाना दो हजार से ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे थे।
इसे भी पढ़ें: कोविड-19 मरीजों के लिए सुविधाजनक माहौल बनाने के लिए व्यवस्था करेगा रेलवे
बता दें कि एक दिन में सबसे ज्यादा 2,224 मामले 14 जून को रिकॉर्ड किए गए थे। बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 हो गई है। कुल मामले 42,829 हो गए हैं।
आज दिल्ली में कोरोना से 73 मौतें और 1647 नए मामले सामने आए; राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 42,829 है, मरने वालों की संख्या 1400 पर पहुंच गई है: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/ZfOaYGLPwB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़