- |
- |
सुशांत सिंह मामले पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले, BJP सीबीआई जांच की आवश्यकता महसूस करती है
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- अगस्त 1, 2020 08:02
- Like

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में बिहार पुलिस की निष्पक्ष जांच के रास्ते में रुकावट डाल रही है। बिहार पुलिस पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। भाजपा को लगता है कि यह मामला सीबीआई को अपने हाथ में ले लेना चाहिए।’’
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और राज्य भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले से निपटने को लेकर मुंबई पुलिस की शुक्रवार को आलोचना की। सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में बिहार पुलिस की निष्पक्ष जांच के रास्ते में रुकावट डाल रही है। बिहार पुलिस पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। भाजपा को लगता है कि यह मामला सीबीआई को अपने हाथ में ले लेना चाहिए।’’
इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर बिहार सरकार ने उठाया बड़ा कदम, रिया चक्रवर्ती की याचिका का SC में करेगी विरोध
इस बीच, मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने राजपूत की आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। लोकसभा में पश्चिम चंपारण का प्रतिनिधित्व करने वाले जायसवाल ने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘इस बात का हमेशा संदेह रहा है कि मुंबई पुलिस चीजों को दबाने की कोशिश कर रही है और दौरे पर गए बिहार पुलिस दल के साथ सहयोग नहीं करने की खबरों के मद्देनजर ये आशंकाएं और बढ़ गई हैं।’’ उन्होंने पूरे मामले की जांच बिहार पुलिस को सौंपे जाने की मांग की।
Mumbai police is putting obstruction in way of fair investigation by Bihar police in Sushant death case.Bihar police is doing its best but Mumbai police is not co operating .Bjp feel that CBI shud take over this case.
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 31, 2020
किसानों ने खारिज किया सरकार का प्रस्ताव, कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े
- अंकित सिंह
- जनवरी 21, 2021 20:59
- Like

लगभग साढ़े पांच घंटे चली 10वें दौर की वार्ता के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने एक से डेढ़ साल तक इन कृषि कानूनों को निलंबित करने का प्रस्ताव किसानों समक्ष रखा ताकि इस दौरान सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिध आपस में चर्चा जारी रख सकें और दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान इस कड़ाके की ठंड में अपने घरों को लौट सकें।
प्रदर्शनकारी किसान संघों ने तीनों कृषि कानूनों को 18 महीने के लिए निलंबित करने के सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के वक्तव्य में कहा कि किसान यूनियन और सरकार बात करके समाधान ढूंढ सकते हैं। एएनआई के मुताबिक किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि सरकार जब तक कृषि क़ानूनों को वापस नहीं लेती, सरकार का कोई भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा। कल हम सरकार को कहेंगे कि इन क़ानूनों को वापस कराना, MSP पर क़ानूनी अधिकार लेना यही हमारा लक्ष्य है। हमने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन को समाप्त करने के एक प्रयास के तहत केंद्र सरकार ने बुधवार को आंदोलनकारी किसान संगठनों के समक्ष इन कानूनों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित रखने और समाधान का रास्ता निकालने के लिए एक समिति के गठन का प्रस्ताव रखा। किसान नेताओं ने सरकार के इस प्रस्ताव को तत्काल तो स्वीकार नहीं किया लेकिन कहा कि वे आपसी चर्चा के बाद सरकार के समक्ष अपनी राय रखेंगे। अब 11वें दौर की बैठक 22 जनवरी को होगी। लगभग साढ़े पांच घंटे चली 10वें दौर की वार्ता के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने एक से डेढ़ साल तक इन कृषि कानूनों को निलंबित करने का प्रस्ताव किसानों समक्ष रखा ताकि इस दौरान सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिध आपस में चर्चा जारी रख सकें और दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान इस कड़ाके की ठंड में अपने घरों को लौट सकें।It's been decided that no proposal of Govt will be accepted until & unless they repeal the laws. In tomorrow's meet (with Govt) we'll say that we've only one demand, repeal the laws & legally authorise MSP. All these have been unanimously decided: Farmer leader Joginder S Ugrahan https://t.co/gsQXrawwEK pic.twitter.com/vwRALVjQBn
— ANI (@ANI) January 21, 2021
पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद, भारत ने दिया करारा जवाब
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 21, 2021 20:48
- Like

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।
जम्मू। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम ठिकानों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सेना की 10 जेएके राइफल्स इकाई का हवलदार निर्मल सिंह शहीद हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।Jammu and Kashmir: Hav Nirmal Singh of 10 JAK RIF who was critically injured in ceasefire violation by Pakistan in Krishna sector of Poonch district today later succumbed to his injuries, says Defence PRO, Jammu. pic.twitter.com/ada3fwNGEf
— ANI (@ANI) January 21, 2021
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2886 नये मामले, 52 की मौत
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 21, 2021 20:40
- Like

महाराष्ट्रमें संक्रमण का पहला मामला करीब दस महीने पहले मार्च 2020 में सामने आया था। इन आंकड़ों के साथ देश में महाराष्ट्र ऐसा पहला प्रदेश बन गया है जहां संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक है।
मुंबई। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2886 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नये मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 20,00,878 हो गयी है। महाराष्ट्रमें संक्रमण का पहला मामला करीब दस महीने पहले मार्च 2020 में सामने आया था। इन आंकड़ों के साथ देश में महाराष्ट्र ऐसा पहला प्रदेश बन गया है जहां संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के कारण 52 और लोगों की मौत हुयी है जिसके बाद मरने वालों की संख्या 50,634 पर पहुंच गयी है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज दिन में 3,980 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद प्रदेश में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19,03,408 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 45,622 मरीजों का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई शहर में 527 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,04,653 पहुंच गयी है। मुंबई में दस और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर यहां 11,278 पर पहुंच गयी है।Maharashtra crosses 20 lakh COVID-19 caseload mark with 2,886 new infections; toll up to 50,634 as 52 more patients die: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) January 21, 2021

