एक पार्टी में होने के बावजूद भी एक दूसरे से दूर हैं आरसीपी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा

RCP Singh and Upendra Kushwaha
अंकित सिंह । Jun 21 2021 1:30PM

एक तस्वीर हम सबको याद होगी। तस्वीर उस समय की है जब उपेंद्र कुशवाहा जदयू में शामिल हो रहे थे। भले ही कुशवाहा जदयू में शामिल हो रहे थे परंतु जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह उस आयोजन से दूर थे।

बिहार में एक पार्टी के दो नेता हैं, दोनों एक बड़े नेता की छत्रछाया में हैं, बावजूद इसके दोनों में किसी प्रकार का संपर्क नहीं है। दोनों पार्टी में महत्वपूर्ण पद पर भी हैं। जी हां, हम बात कर रहे है जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की और हाल में ही पार्टी में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा की। दोनों के नेता नीतीश कुमार हैं। दोनों एक पार्टी में हैं। परंतु दोनों के बीच आपसी संपर्क नहीं है। कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही आरसीपी सिंह पार्टी संगठन को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इन बैठकों में उपेंद्र कुशवाहा की कोई पूछ नहीं है। इन बैठकों में शामिल होने के लिए उपेंद्र कुशवाहा को किसी प्रकार का बुलावा भी नहीं जा रहा है। जबकि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में अब बड़ी भूमिका में है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा

हाल में ही आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल सम्मेलन किया था। लेकिन उसमें उपेंद्र कुशवाहा को आमंत्रित नहीं किया गया। जबकि कुशवाहा पटना में मौजूद थे। भले ही उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी में शामिल कर नीतीश कुमार ने लव और कुश के समीकरण को मजबूत किया है। लेकिन कहीं ना कहीं उपेंद्र कुशवाहा आरसीपी सिंह के लिए बड़ी चुनौती है। आरसीपी सिंह उपेंद्र कुशवाहा को अपने प्रतिद्वंदी के रूप में देखते हैं। सालों तक पार्टी की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार ने हाल में ही आरसीपी सिंह को जदयू का अध्यक्ष बनाया था। जब उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में शामिल हुए तो उन्हें संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद विधान परिषद के रास्ते एमएलसी बनाया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी में शामिल होने के साथ ही नीतीश उपेंद्र कुशवाहा को लगातार महत्व दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में दिया 35 फीसद आरक्षण, ऐसे मिलेगा सीधे लाभ

एक तस्वीर हम सबको याद होगी। तस्वीर उस समय की है जब उपेंद्र कुशवाहा जदयू में शामिल हो रहे थे। भले ही कुशवाहा जदयू में शामिल हो रहे थे परंतु जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह उस आयोजन से दूर थे। उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार ने पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद भी जदयू में ऐसा कोई मौका नहीं आया जब कुशवाहा और आरसीपी सिंह एक मंच पर दिखाई दिए हो।  आरसीपी सिंह के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को जदयू का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़