कांग्रेस के वॉकआउट पर बोले अधीर रंजन, वित्त मंत्री होते हुए भी सीतारमण ने UPA के कार्यकाल पर लगाए झूठे इल्जाम

Adhir Ranjan Chowdhury

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने जो सवाल सरकार से किए उसका जवाब नहीं दिया गया। वित्त मंत्री होते हुए भी उन्होंने यूपीए के कार्यकाल पर झुठे इल्ज़ाम लगाए। हमने कहा कि इल्ज़ाम लगाने से पहले प्रस्ताव लाए। दरअसल, वित्त मंत्री के भाषण के दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष के वाकआउट किया।

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 के बजट पर लोकसभा में चली चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान कांग्रेस, आईयूएमएल और डीएमके ने वाकआउट किया। इस पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री होते हुए भी उन्होंने यूपीए के कार्यकाल पर झूठे इल्जाम लगाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर दिया जवाब, GDP को लेकर कही यह बात 

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने जो सवाल सरकार से किए उसका जवाब नहीं दिया गया। वित्त मंत्री होते हुए भी उन्होंने यूपीए के कार्यकाल पर झुठे इल्ज़ाम लगाए। हमने कहा कि इल्ज़ाम लगाने से पहले प्रस्ताव लाए। दरअसल, वित्त मंत्री के भाषण के दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष के वाकआउट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सदन में बैठने और सच्चाई का सामना करने का धैर्य नहीं है। इसके बजाय वे भाग जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Speech । शशि थरूर का तंज, अपने भाषण में सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर हमला करते रहे पीएम मोदी

क्या बोली निर्मला सीतारमण ?

वित्त मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि देश में इस विपक्षी पार्टी के कारण ही अंधकाल था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लोगों के वित्तीय समावेश और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अमृतकाल की दिशा में कदम बढा़या गया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार, खासकर इसके दूसरे कार्यकाल में महंगाई दहाई अंकों में थी, वह भी निश्चित तौर पर अंधकाल था...कोयला घोटाला था, 2जी घोटाला था, अंतरिक्ष-देवास घोटाला था। रोजाना सुबह के अखबार में भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं...नीतिगत पंगुता थी। वह अंधकाल था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़