Devendra Fadnavis छत्रपति संभाजीनगर में Tiranga Yatra में होंगे शामिल

Tiranga Yatra
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को जालना और छत्रपति संभाजीनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान वह जालना में रेशम कोश बाजार का उद्घाटन करने के साथ भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दोपहर में संभाजीपेठ में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मुंबई के लिए रवाना होंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को जालना और छत्रपति संभाजीनगर का दौरा करेंगे, जहां वह तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री यहां चिकलठाना हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद जालना के लिए रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें: Devendra Fadnavis ने कहा, Reservation पर कदम संविधान के तहत ही उठेंगे

अधिकारी ने बताया कि वह सिरसवाडी रोड पर स्थित जालना रेशम कोश बाजार का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री जालना में भाजपा के जिला कार्यालय के भूमि पूजन में भी शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि बाद में मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेंगे और अपराह्न करीब ढाई बजे संभाजीपेठ इलाके में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के पास तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वह मुंबई लौट जाएंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़