कार्यकर्ताओं पर भड़के दिग्विजय सिंह, कहा: 2023 आखरी चुनाव है, ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो कभी नहीं आएगी कांग्रेस

Digvijay singh ratlam
सुयश भट्ट । Feb 19 2022 5:14PM

दिग्विजय सिंह रतलाम निजी दौरे पर पहुंचे थे। जहां सर्किट हाउस पर अलग-अलग क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से दिग्विजय सिंह बात कर रहे थे। जावरा के कांंग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान गुटो में बंटे कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह ने बुलाया लेकिन सभी कार्यकर्ता एक साथ नहीं पहुंचे।

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुटबाजी से नाराज नजर आए।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिग्विजय सिंह कह गए कि 2023 का चुनाव आखरी चुनाव है मिलकर नहीं लड़े तो फिर कांग्रेस नहीं आने वाली।

दरअसल दिग्विजय सिंह रतलाम निजी दौरे पर पहुंचे थे। जहां सर्किट हाउस पर अलग-अलग क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से दिग्विजय सिंह बात कर रहे थे। जावरा के कांंग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान गुटो में बंटे कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह ने बुलाया लेकिन सभी कार्यकर्ता एक साथ नहीं पहुंचे। जिसके बाद कांग्रेस दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समझाया।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर कसा तंज, कहा : नाम बदलकर नए फर्जीवाड़े की हो रही है तैयारी 

वहीं इसका विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि कांग्रेसी एकजुट नहीं हुई तो 2023 का चुनाव कांग्रेस के लिए आखरी साबित हो सकता है।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सैलाना विधायक के परिवार में शादी समारोह में शामिल होने रतलाम पहुंचे थे। जहां सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने रूके थे इसी दौरान कार्यकर्ताओं कि गुटबाजी देखकर वे नसीहत देते नजर आए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़