बिहार के राजनीतिक प्रयोग का हश्र वैसा ही, जैसा UP में ‘चाचा-भतीजे’ का हुआ: दिनेश शर्मा

भाजपा नेता 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता शिवपाल यादव और 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित असफल गठबंधन का जिक्र कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: दलित छात्र की मौत पर राजस्थान में राजनीति तेज, गहलोत सरकार पर हमलावर हुई भाजपा
पूर्व उपमुख्यमंत्री शर्मा ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘राजनीतिक वनवास’ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और यह अगले लोकसभा चुनाव में पूरी हो जाएगी।’’ गौरतलब है किनीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।
अन्य न्यूज़












