DK Shivakumar ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से 3 अगस्त का Bengaluru दौरा टालने की अपील की

Prabhasakshi Image

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कावेरी जल विवाद को लेकर राज्य में उपजे तनावपूर्ण माहौल के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ से 3 अगस्त का अपना बेंगलुरु दौरा स्थगित करने का आग्रह किया है। शिवकुमार ने कहा कि वर्तमान में माहौल में सुधार हो रहा है और दोनों राज्यों की बैठक किसी अन्य तारीख पर अधिक अनुकूल माहौल में होनी चाहिए। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के विरोध में पूरे कर्नाटक और विशेषकर मांड्या में व्यापक प्रदर्शन हुए हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ से अपील की कि वह तमिलनाडु को 15 दिनों के लिए रोजाना 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने के सीडब्ल्यूआरसी के निर्देश को बरकरार रखने के सीडब्ल्यूएमए के फैसले के बाद राज्य में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अपनी तीन अगस्त की बेंगलुरु की प्रस्तावित यात्रा को स्थगित कर दें। शिवकुमार की अपील पूरे कर्नाटक में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच आई। खासकर मांड्या में जोरदार विरोध देखा गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने विजय की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘‘जन नायकन’’ के पोस्टर फाड़ दिए और कुछ स्थानों पर सिनेमाघरों को इसकी स्क्रीनिंग रोकने के लिए मजबूर किया।

शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने शुरू में बातचीत के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की मेजबानी करने की तैयारी की थी, लेकिन उनके कैबिनेट सहयोगियों और कानूनी टीम के साथ परामर्श के बाद शांतिपूर्ण माहौल में बैठक सुनिश्चित करने के लिए स्थगन का अनुरोध करने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उनसे (विजय) अपने प्रस्तावित दौरे को कुछ समय के लिए स्थगित करने का अनुरोध करता हूं। वर्तमान में माहौल में सुधार होने लगा है।

अच्छी बारिश हो रही है और पानी का प्रवाह बढ़ रहा है। आइए हम अपनी बैठक अधिक अनुकूल और सौहार्दपूर्ण माहौल में करें।’’ शिवकुमार ने कहा कि वह पहले ही मुख्यमंत्री विजय से बात कर चुके हैं और उनसे फिर अनुरोध करेंगे कि वह आपसी सहमति से तीन अगस्त के बजाय कोई और तारीख तय करें। शिवकुमार ने कहा, ‘‘जब भी कोई अतिथि हमारे राज्य का दौरा करता है, तो हमें उनका स्वागत गर्मजोशी और सौहार्द के साथ करना चाहिए।

कर्नाटक ने हमेशा देश भर से आए लोगों का स्वागत किया है। हमें किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि कर्नाटक एक शांतिप्रिय राज्य है और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कई लोग कर्नाटक में काम करते हैं, और कई कन्नड़ लोग तमिलनाडु में काम करते हैं।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘किसी को भी कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। हम केवल भावनाओं के आधार पर निर्णय नहीं ले सकते।

All the updates here:

अन्य न्यूज़