पंजाब में चन्नी को दलित सीएम नियुक्त कर कांग्रेस ने चला मास्टरस्ट्रोक?

Does congress played master stroke appointed Channi as cm of punjab

बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस ने पंजाब में अन्य कई नेताओं में से चरणजीत सिंह चान्नी को मुख्यमंत्री चुना है, जो पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस ने पंजाब में अन्य कई नेताओं में से चरणजीत सिंह चान्नी को मुख्यमंत्री चुना है, जो पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में एक दलित मुख्यमंत्री चरण सिंह का चयन एक सियासी मुद्दा करार दिया जा रहा है। हालांकि एक सर्वेक्षण के आंकड़ों से पता चलता है कि चरण सिंह पहले से ही हिंदू और सिख दोनों दलितों के मध्य लोकप्रिय विकल्प था।यह दावा किया जा रहा है कि चान्नी पार्टी की सर्वसम्मति पसंद थी लेकिन इस बात से मुकरा नहीं जा सकता कि पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री के रूप में चान्नी का  चयन राज्य में बड़े दलित वोट बैंक को देखते हुए किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार मंत्रिमंडस पर चर्चा करने के लिये चन्नी और सिद्धू दिल्ली में मौजूद

2011 की जनगणना के आंकड़ों की बात करें तो पंजाब की कुल जनसंख्या में 32 % अनुसूचित जातियां हैं। जिनमें एक तिहाई दलित  सिख हैं। राज्य में 54 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां 30% से अधिक मतदाता दलित श्रेणी से हैं, वहीं अन्य 45 विधान सभा क्षेत्रों में दलित मतदाताओं का प्रतिशत 20% से 30% है।आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी भी राजनीतिक दल की जीत या हार में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। कुछ लोग इसे कांग्रेस पार्टी का मास्टरस्ट्रोक कह रहे हैं, जिसके साथ पार्टी ने  चान्नी को पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री के रूप में चुन कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया है। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि कौन सी पार्टी दलित वोट को अपने पक्ष में कर पाती  है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़