उपराष्ट्रपति नायडू ने देशवासियों से की अपील, कहा- कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में ढिलाई न बरतें

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि मास्क लगाकर, हाथों को बार बार धोकर एवं आपस में सुरक्षित दूरी बनाकर देश को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी है।
नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को लोगों से अनुरोध किया कि वे खासकर त्योहारी मौसम में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सावधानियां कम नहीं करें। उनकी यह अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद आयी। मोदी ने यह कहते हुए लोगों से कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करने का आह्वान किया कि यह लापरवाही करने का समय नहीं है और छोटी सी भी लापरवाही इस त्योहारी जज्बे को फीका कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या कोरोना से उबरने के बाद फिर हो सकते हैं संक्रमित ? ICMR ने दिया यह जवाब
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ जैसा कि आज राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सही ही सलाह दी है, मैं (भी) हर भारतीय से आगामी त्योहारी सीजन में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपनी सावधानियां कम नहीं करने की अपील करता हूं।’’ उपराष्ट्रपति ने कहा कि मास्क लगाकर, हाथों को बार बार धोकर एवं आपस में सुरक्षित दूरी बनाकर देश को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी है।
जैसा कि प्रधानमंत्री ने आज अपने संबोधन में कहा, मेरा सभी देशवासियों से आग्रह है कि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान महामारी के विरुद्ध पूरी सावधानी रखें। मास्क लगायें, हाथ धोएं और दो गज की दूरी बनाकर रखें।
जब तक कोई वैक्सीन नहीं बन जाती, हमें कोरोना के विरुद्ध लड़ाई जारी रखनी है।— Vice President of India (@VPSecretariat) October 20, 2020
अन्य न्यूज़














