महामहिम... देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, CJI ने दिलाई शपथ

Draupadi Murmu
sansad tv
अंकित सिंह । Jul 25 2022 10:03AM

द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं जबकि आदिवासी समाज से आने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू से पहले प्रतिभा देवी सिंह पाटिल राष्ट्रपति पद पर आसीन हो चुके हैं। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था।

देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू ने आज शपथ ग्रहण किया। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सरकार के असैन्य और सैन्य बल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं जबकि आदिवासी समाज से आने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू से पहले प्रतिभा देवी सिंह पाटिल राष्ट्रपति पद पर आसीन हो चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के साथ ही पूरा सेंट्रल हॉल तालियों से गूंज उठा।

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था। द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं।राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंची थीं जहां उन्होंने महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे राष्ट्रपति भवन पहुंची जहां उनका स्वागत निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़