Shimla में 3.9 तीव्रता का Earthquake, जुब्बल और रोहड़ू में भी महसूस हुए झटके

Shimla में 3.9 तीव्रता का Earthquake, जुब्बल और रोहड़ू में भी महसूस हुए झटके
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बुधवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक जमीन से 10 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.9 मापी गयी। इसके झटके जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। यहां प्राप्त खबरों के मुताबिक, कुछ सेकंड तक महसूस किए गए भूकंप के झटकों से जुब्बल और रोहड़ू के लोग सहम गए। ये दोनों क्षेत्र राज्य की राजधानी शिमला से करीब 90 से 110 किलोमीटर दूर हैं।

भूकंप का केंद्र शिमला जिले में 31.118 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.00 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि शिमला जिले या आसपास के क्षेत्रों में किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील जोन चार और पांच में आता है।

कुछ महीने पहले भारतीय मानक ब्यूरो ने एक नया भूकंपीय मानचित्र प्रस्तावित किया था, जिसमें पूरे राज्य को उच्च जोखिम वाले जोन छह में रखने का सुझाव दिया गया था। हालांकि, बाद में केंद्र सरकार ने इस प्रस्तावित वर्गीकरण को वापस ले लिया और भूकंपीय क्षेत्रों के मौजूदा मानकों को बरकरार रखा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़