पांच राज्यों के चुनावी नतीजों को लेकर EC करेगा शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

EC

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर EC शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ी बढ़त बना ली है। हालांकि नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं।

पश्चिम  बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। इसी बीच पांच राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर चुनाव आयोग रविवार शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने बढ़ाया दिल्ली का दैनिक ऑक्सीजन कोटा, 490 से बढ़ाकर 590 मिट्रिक टन किया

बता दें कि शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ी बढ़त बना ली है। हालांकि नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं। दूसरी ओर असम में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा से कांग्रेस गठबंधन काफी पीछे दिखाई पड़ रही है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़