एकनाथ शिंदे के समूह वाली शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेंगे औरंगाबाद निकाय चुनाव

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन कर राज्य में महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन किया था। इसके बाद एएमसी के उपमहापौर विजय औतादे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम को एकनाथ शिंदे ने किया बर्थडे विश, उद्धव को नहीं कहा शिवसेना प्रमुख
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन कर राज्य में महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन किया था। इसके बाद एएमसी के उपमहापौर विजय औतादे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। औतादे भाजपा के नेता हैं। एकनाथ शिंदे के समूह वाली शिवसेना के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जांजल ने पीटीआई-से कहा, ‘‘अब शिंदे समूह और भाजपा औरंगाबाद नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ेंगे। इस पर शुरुआती चर्चा पहले ही हो चुकी है।’’ उन्होंने दावा किया कि औरंगाबाद का विकास तब शुरू हुआ जब देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने शहर के लिए धनराशि देना शुरू किया था।
अन्य न्यूज़












