Govindganj Assembly Seat: गोविंदगंज सीट पर रोचक हुई चुनावी जंग, चुनावी मैदान में उतरे 8 उम्मीदवार

गोविंदगंज एक जनरल सीट है और यह सीट पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट के अंदर आती है। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के सुनील मणि तिवारी ने जीत हासिल की थी। वहीं साल 2015 के चुनाव में इस सीट से LJP उम्मीदवार राजू तिवारी ने जीत हासिल की थी।
पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज विधानसभा सीट पर इस बार का चुनावी माहौल काफी गर्म है। अभी वर्तमान में यहां से विधायक भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील मणि तिवारी हैं। एनडीए में सीट बंटवारे के बाद गोविंदगंज सीट चिराग पासवान की एलजेपी के खाते में चली गई है। वहीं महागठबंधन की ओर से यहां पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है। इस मुकाबले में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी शामिल है। गोविंदगंज सीट पर एक भी निर्दलीय चुनाव मैदान में नहीं है। इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है।
किसके बीच मुकाबला
बता दें कि गोविंदगंज विधानसभा सीट से कुल 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एलजेपी (रामविलास) से राजू तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस ने शशि भूषण राय को टिकट दिया है। वहीं जन सुराज पार्टी से कृष्ण कांत मिश्रा हुंकार भर रहे हैं। इसके अलावा गोविंदगंज सीट से तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी चुनाव लड़ रही है।
इसे भी पढ़ें: Gaya Town Assembly Seat: BJP के गढ़ गया टाउन में कौन लहराएगा जीत का परचम, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला
चुनावी इतिहास
गोविंदगंज एक जनरल सीट है और यह सीट पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट के अंदर आती है। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के सुनील मणि तिवारी ने जीत हासिल की थी। वहीं साल 2015 के चुनाव में इस सीट से LJP उम्मीदवार राजू तिवारी ने जीत हासिल की थी। साल 2010 के चुनावों में जेडीयू कैंडिडेट मीना द्विवेदी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी।
वैसे तो गोविंदगंज विधानसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है। लेकिन इस बार एक सीट बंटवारे में यह सीट चिराग पासवान की पार्टी के खाते में चली गई है। ऐसे में चिराग इस सीट से जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी चिराग पासवान की पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रही है।
अन्य न्यूज़












