जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सैन्य बलों और आतंकियों में मुठभेड़

कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में गश्ती दल पर गोलियां चला दीं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ जारी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।Encounter has started at Lowermunda area of Kulgam. Police and security forces are on the job. Further details shall follow: Kashmir Zone Police#JammuAndKashmir pic.twitter.com/KmEUgTpRzL
— ANI (@ANI) April 27, 2020
अन्य न्यूज़













