'बड़ी शक्तियों को अब युद्धक्षेत्र में बढ़त नहीं, छोटी ताकतें भी दे सकती हैं मात': रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

Rajnath Singh
ANI
रेनू तिवारी । Jun 13 2026 10:47AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में शामिल होने वाले नए अधिकारियों को आधुनिक संघर्ष के बदलते स्वरूप के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह देते हुए शनिवार को कहा कि बड़ी शक्तियों को अब युद्धक्षेत्र में पहले जैसी बढ़त हासिल नहीं है क्योंकि छोटी ताकतें भी विशेष रणनीति का इस्तेमाल कर भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारतीय वायु सेना अकादमी (AFA) में आयोजित संयुक्त स्नातक परेड (Combined Graduation Parade) को संबोधित किया। सशस्त्र बलों में शामिल होने वाले नए सैन्य अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए आगाह करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आधुनिक संघर्ष (Modern Warfare) का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब युद्धक्षेत्र में बड़ी महाशक्तियों को पहले जैसी निर्णायक बढ़त हासिल नहीं है, क्योंकि उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) और नई रणनीतियों के दम पर छोटी ताकतें भी भारी नुकसान पहुँचाने में सक्षम हैं।

इसे भी पढ़ें: FIFA 2026 | 'खिताब के बजाय अच्छी शुरुआत पर हो ध्यान'- अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे Cristiano Ronaldo का मंत्र

सिंह ने यहां के निकट स्थित भारतीय वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि उभरती प्रौद्योगिकियों ने युद्ध की परिही बदल दी है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘पहले ऐसा लगता था कि बड़ी शक्तियों को युद्धक्षेत्र में निर्णायक बढ़त हासिल होती थी लेकिन अब तुलनात्मक रूप से छोटी ताकतें भी अपने छोटे लेकिन खतरनाक हथियारों एवं नयी रणनीतियों से भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। आप सभी को यह बताने का मेरा उद्देश्य यही है कि आप युद्ध के हर स्वरूप के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।’’

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 | फोलारिन बालोगुन के डबल गोल से अमेरिका की धमाकेदार शुरुआत, पराग्वे को 4-1 से रौंदकर रचा इतिहास

उन्होंने भारतीय वायु सेना में शामिल होने वाली महिला पायलटों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से वायु सेना और अधिक शक्तिशाली, संतुलित तथा मजबूत हुई है तथा यह समावेशी बल की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने अत्यंत जोखिम भरे बचाव अभियानों में भारतीय वायु सेना की सफलता और संकट के समय विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उसकी भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वायु सेना ने मानवीय अभियानों के दौरान भारतीय संस्कृति और मूल्यों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

All the updates here:

अन्य न्यूज़