भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने काजा में ली बैठक

Kaza

उन्होंने कहा कि ये सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि वे अपने लिए निर्धारित कार्य को कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करें तभी चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित किया जा सकता है।

काजा । मंडी संसदीय क्षेत्र के लाहौल-स्पीति निर्वाचन क्षेत्र में मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी विमल कुमार मीणा ने स्पीति के मुख्यालय काजा में व्यय निगरानी के कार्य में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा चुनाव के दौरान किए जाने वाले विभिन्न व्यय पर कड़ी निगरानी रखने में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करने से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को दी गरिमापूर्ण विदाई

 

उन्होंने कहा कि ये सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि वे अपने लिए निर्धारित कार्य को कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करें तभी चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित किया जा सकता है। व्यय पर्यवेक्षक विमल कुमार मीणा ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी काजा के कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडी संसदीय क्षेत्र के सहायक व्यय पर्यवेक्षकों से भी बैठक की और  राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तुत व्यय संबंधी रजिस्टरों की जांच और पर्यवेक्षण किया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।  

 

इसे भी पढ़ें: पार्टी सबसे बड़ी है, हम पार्टी से बड़े नहीं, जिन्होंने निर्णय नहीं माना उन्होंने अपना नुकसान किया : जयराम ठाकुर

 

व्यय पर्यवेक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे व्यय व लेखा से सम्बंधित सभी घटकों की पूरी गहनता से जांच व निगरानी सुनिश्चित बनाएं। 

उन्होंने चुनावी कार्य के लिए तैनात वीडियो निगरानी दल, स्टैटिक निगरानी दल व उड़न दस्तों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से आपस में समन्वय बनाकर अमित तौर पर सूचना का आदान-प्रदान करने के भी निर्देश दिए। 

काजा के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मोहन दत्त शर्मा ने स्पीति क्षेत्र में किए जा रहे चुनावी प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। व्यय पर्यवेक्षक विमल कुमार मीणा ने सबसे ऊंचे मतदान केंद्र  टशीगंग का दौरा भी किया। इस मौके पर उन्होंने मतदान केंद्र में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। 

उनके साथ व्यय पर्यवेक्षक के संपर्क अधिकारी रितेश पटियाल के अलावा वन मंडल अधिकारी हरदेव सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण टशी ज्ञामजो और स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी अशोक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़