''महाराष्ट्र के सेवक'' बने फडणवीस, ट्विटर पर बदला अपना परिचय

fadnavis-becomes-servant-of-maharashtra-soni-introduces-himself
[email protected] । Nov 13 2019 6:29PM

भाजपा द्वारा सरकार बनाने का दावा नहीं करने के बाद भाजपा नेता ने पिछले सप्ताह ट्विटर पर अपना परिचय ‘‘महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री’’ से बदलकर ‘‘कार्यवाहक मुख्यमंत्री’’ कर दिया था। जिसके बाद आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को ट्विटर पर अपना परिचय बदलकर उसे ‘महाराष्ट्र का सेवक’ कर दिया।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को ट्विटर पर अपना परिचय बदलकर उसे ‘महाराष्ट्र का सेवक’ कर दिया। मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते थे। भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता की साझेदारी को लेकर सहमति नहीं बन पाने के चलते उन्होंने आठ नवंबर को पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर बोले CM गहलोत, राज्यपाल ने स्थिरता के बजाय अस्थिरता पैदा कर दी

फडणवीस (49) कांग्रेस के नेता वसंतराव नाइक के बाद महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। भाजपा द्वारा सरकार बनाने का दावा नहीं करने के बाद भाजपा नेता ने पिछले सप्ताह ट्विटर पर अपना परिचय ‘‘महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री’’ से बदलकर ‘‘कार्यवाहक मुख्यमंत्री’’ कर दिया था। राज्य में मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़