यमुना एक्सप्रेस वे पर फरवरी से शुरू होगा फास्टैग, प्रबंधकों को दी गई सख्त चेतावनी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर फरवरी से फास्टैग स्कैनर की सुविधा उपलब्ध होगी।जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण ने फास्टैग स्कैनर लगाने के लिए कहा। सिंह ने बताया कि सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित किया गया कि फरवरी माह से फास्टैग सुविधा शुरू हो जाएगी।
नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर फरवरी माह से फास्टैग स्कैनर चालू हो जाएगा और इस बाबत यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि कई बार निर्देश देने के बावजूद भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग स्केनर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस बाबत यमुना एक्सप्रेस-वे के प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी गई है।
इसे भी पढ़ें: NCP ने कहा, शंका दूर करने के लिये पहले PM को लगवाना चाहिए कोरोना का टीका
उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह एक्सप्रेस-वे की प्रबंधक कंपनी जेपी इंफ्राटेक और वित्तपोषक बैंकों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण ने फास्टैग स्कैनर लगाने के लिए कहा। सिंह ने बताया कि सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित किया गया कि फरवरी माह से फास्टैग सुविधा शुरू हो जाएगी।
अन्य न्यूज़












