बेटी की शादी के एक दिन पहले पिता ने रचाई तीसरी शादी, सजा रह गया मंडप

मामला रांची के गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र का है। 56 वर्षीय शिव प्रसाद वैद्य लवाही कला गांव का रहने वाला है और इसे अपनी ही एक छात्रा से प्यार हो गया। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, शिव प्रसाद गांव की एक लड़की को ट्युशन पढ़ाता था और इसी दौरान उसे छात्रा से प्यार हो गया।
रांची से बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां बेटी की शादी के एक दिन पहले पिता ने ही शादी रचा ली। इस बीच बहुत हंगामा हुआ और गांव-समाज के लोगों के दबाव में आकर शख्स की शादी उसकी प्रेमिका से करा दी गई। शादी में बेटी के लिए तैयार किया गया मंडप अब पिता के काम आ रहा है। बता दें कि पिता की पहले ही दो शादियां हो चुकी हैं और उसके चार बच्चे हैं।
इसे भी पढ़ें: बुलडोजर की कार्रवाई पर बोलीं ममता- हम लोगों को बांटना नहीं एक करना जानते हैं
यह मामला रांची के गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र का है। 56 वर्षीय शिव प्रसाद वैद्य लवाही कला गांव का रहने वाला है और इसे अपनी ही एक छात्रा से प्यार हो गया। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, शिव प्रसाद गांव की एक लड़की को ट्युशन पढ़ाता था और इसी दौरान उसे छात्रा से प्यार हो गया। लड़की अचानक लापता भी हो गई जिसके बाद लड़की के पिता ने शिव पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत की थी लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई। तीन साल से लापता लड़की के परिवार को कोई उम्मीद नहीं थी कि उन्हें अपनी बेटी दोबारा मिलेगी भी या नहीं लेकिन सोमवार को किसी ने लड़की के घरवालों को जानकारी दी कि उनकी बेटी छत्तीसगढ़ के एक गांव में है।
इसे भी पढ़ें: लड़के को नाबालिग बेटी से बात करने से पिता ने रोका, आरोपी ने गुस्से में चाकू से कर दिया ताबड़तोड़ वार
शिव प्रसाद वैद्य ने उसे वहां किराये के मकान में रखा है। आनन-फानन में लड़की के घरवालों ने गांव और समाज के लोगों को इसकी सूचना दी और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने शिव प्रसाद को बुलाया और पूछताछ शुरू की जिसके बाद उसने सच कबूला। अपने कबूलनामे में शिव ने बताया कि लड़की एक बच्चे की मां भी बन चुकी है जिसके बाद वह उसे छत्तीसगढ़ से लेकर आया। गांव और समाज के लोगों के दबाव में मंगलवार को शिव और लड़की की शादी कराई गई और इस दौरान पुलिस समेत कई लोग भी मौजुद रहे।
अन्य न्यूज़















