कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर फायरिंग, 2 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

kolkata firing
ANI
अंकित सिंह । Jun 10 2022 3:05PM

हमला करने वाला पुलिस वाला करीब 1 घंटे तक उसी जगह पर घूम रहा था। बंगाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। अलग-अलग एंगल से मामले की तलाश की जा रही है। आखिर एक पुलिस वाले ने इस घटना को अंजाम कैसे दिया, यह सबसे बड़ा सवाल है।

बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आ रही है। कोलकाता में मौजूद बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर एक पुलिस वाले ने फायरिंग कर दी है। उसकी बंदूक से निकली गोली की वजह से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस वाले ने खुद को भी गोली मार ली है। पूरा मामला क्या है, इसको लेकर फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस महिला की मौत हुई है, वह बाइक पर सवार थी। 

इसे भी पढ़ें: टेस्ला से दस प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल सकते है मस्क : रिपोर्ट

हमला करने वाला पुलिस वाला करीब 1 घंटे तक उसी जगह पर घूम रहा था। बंगाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। अलग-अलग एंगल से मामले की तलाश की जा रही है। आखिर एक पुलिस वाले ने इस घटना को अंजाम कैसे दिया, यह सबसे बड़ा सवाल है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़