मुख्यमंत्री समेत पांच मंत्रियों ने विधानपरिषद सदस्य के रूप में ली शपथ

Five ministers including chief minister sworn in as Legislative Assembly
[email protected] । Sep 18 2017 12:21PM

पिछली 19 मार्च को राज्य सरकार में ओहदेदार की शपथ लेने के छह माह के अंदर इन सभी का प्रदेश विधानमण्डल के किसी एक सदन का सदस्य बनना अनिवार्य था।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और मो​हसिन रजा ने भी विधानपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इन सभी को विधानपरिषद के सभापति रमेश यादव ने आज तिलक हाल में आयोजित समारोह में पद की शपथ दिलाई। यह सभी सदस्य हाल ही में विधानपरिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं। 

विधानपरिषद से पांच सदस्यों के इस्तीफे के कारण सभी सीटें रिक्त हुई थीं। पिछली 19 मार्च को राज्य सरकार में ओहदेदार की शपथ लेने के छह माह के अंदर इन सभी का प्रदेश विधानमण्डल के किसी एक सदन का सदस्य बनना अनिवार्य था। यह अवधि कल 19 सितम्बर को खत्म हो रही थी। योगी प्रदेश के ऐसे लगातार तीसरे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने उच्च सदन की राह अख्तियार की है। 

इससे पहले मायावती और अखिलेश यादव भी मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानपरिषद के सदस्य बने थे। उच्च सदन की जिन पांच सीटों पर चुनाव हुआ था, उनमें से चार सपा सदस्यों बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजिनी अग्रवाल और अशोक बाजपेयी तथा एक बसपा सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई हैं। ये सभी त्यागपत्र देने के बाद भाजपा में शामिल हो गये हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़