असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, अब तक 28 लोगों की मौत

Flood situation in Assam improves further; death toll rises to 28
[email protected] । Jun 27 2018 8:44AM

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार देखने को मिला, जहां राज्य की सभी मुख्य नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। इस बीच दो और लोगों की मौत के साथ ही बाढ़ संबंधी घटनाओं में मारे गए लोगों का आकंड़ा 28 तक पहुंच गया।

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार देखने को मिला, जहां राज्य की सभी मुख्य नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। इस बीच दो और लोगों की मौत के साथ ही बाढ़ संबंधी घटनाओं में मारे गए लोगों का आकंड़ा 28 तक पहुंच गया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के अनुसार कोकराझार जिले में लगातार बारिश के कारण डोटमा में दो लोगों की जान चली गई।

रिपोर्ट के अनुसार 71,058 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। कल करीब 96,993 लोग बाढ़ से प्रभावित थे। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित करीमगंज जिले में 43,995 लोग प्रभावित हैं। धेमजी, लखीमपुर, शरायडो, काछाड़ और हैलाकंडी अन्य बाढ़ ग्रस्त जिले हैं। एएसडीएमए ने कहा कि 53 राहत शिविरों में 7,103 लोगों ने शरण ली है। इस बीच, गोलघाट जिले में प्रशासन ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 और 39 पर निषेधाज्ञा लगा दी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़