दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिंदर सच्चर का 94 साल की उम्र में निधन

Former Delhi HC Chief Justice Rajinder Sachar Passes Away
[email protected] । Apr 20 2018 3:08PM

दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिन्दर सिंह सच्चर का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिन्दर सिंह सच्चर का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। न्यायमूर्ति सच्चर के परिवार के एक मित्र ने यह जानकारी दी। न्यायमूर्ति सच्चर पूर्ववर्ती संप्रग सरकार द्वारा मुसलमानों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष थे।

न्यायमूर्ति सच्चर को इस सप्ताह के आरंभ में राजधानी के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के एक मित्र ने बताया, ‘न्यायमूर्ति सच्चर का निधन दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उनका बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों का इलाज चल रहा था।’ न्यायमूर्ति सच्चर छह अगस्त, 1985 से 22 दिसंबर, 1985 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़