भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह के जम्मू कश्मीर में बने घर को पांच दिनों में तोड़ा जाएगा, बड़े दाव-पेंच से जुड़ा है मामला

Deputy Chief Minister
रेनू तिवारी । Nov 11 2021 9:25AM

जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह को नोटिस भेजकर उन्हें शहर के बाहरी हिस्से में अवैध रूप से बनाये गये घर को पांच दिन के भीतर गिराने को कहा है।

जम्मू। भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह को एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि  जम्मू में बनें उनके घर को तोड़ा जाएगा क्योंकि घर के कुछ हिस्सों को अवैध  रूप से बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने निर्मल सिंह का यह घर सेना के शस्त्र उप डिपो के पास है। यह जगह काफी सुरक्षा कारणों से काफी महत्वपूर्ण है। निर्मल सिंह के अवैध रूप से बनें घर पर सेना ने आपत्ति जताई थी और इसे 2018 में "संभावित सुरक्षा खतरा" करार दिया था। इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल कर  निर्मल सिंह अपने घर लौट गये थे। तीन साल पुराने इस मामले में अब ताजा जानकारी के अनुसार मंत्री के घर को गिराया जाएगा। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह को नोटिस भेजकर उन्हें शहर के बाहरी हिस्से में अवैध रूप से बनाये गये घर को पांच दिन के भीतर गिराने को कहा है। 

इसे भी पढ़ें: नंदीग्राम गोलीकांड के लिए जिम्मेदार लोगों को 14 साल बाद भी नहीं मिली सजा : अधीर रंजन चौधरी

 

 जेडीए ने निर्मल सिंह के घर को गिराने का जारी किया नोटिस

 जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह को नोटिस भेजकर उन्हें शहर के बाहरी हिस्से में अवैध रूप से बनाये गये घर को पांच दिन के भीतर गिराने को कहा है। निर्मल सिंह और उनके परिजन पिछले साल 23 जुलाई को नागरोटा के बान गांव में सेना के शस्त्र उप डिपो के पास बने बंगले में रहने चले गये थे। उच्च न्यायालय ने मई 2018 में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि 2015 की एक अधिसूचना का ‘सख्ती से क्रियान्वयन’ कराया जाए जिसमें आम नागरिकों द्वारा रक्षा प्रतिष्ठानों के 1,000 गज के दायरे में किसी भी तरह का निर्माण करने पर रोक है। भाजपा नेता ने आठ नवंबर को जेडीए द्वारा जारी नोटिस प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘मामला अदालत में विचाराधीन है और मैं आगे की कार्रवाई के लिए अपने वकीलों से मशविरा करुंगा।’’

इसे भी पढ़ें: भागवत वही अमर कथा है जो भगवान शिव ने माता पार्वती को सुनाई थी

 

 पांच दिनों के अंदर तोड़ी जाएगी इमारत

जेडीए ने कहा कि सक्षम प्राधिकार से वैध अनुमति प्राप्त किये बिना इमारत का निर्माण किया गया। जेडीए ने कहा, ‘‘आपको निर्देश दिया जाता है कि आदेश जारी होने की तारीख से पांच दिन के भीतर आप अवैध निर्माण हटा लें। इस अवधि में ऐसा नहीं किये जाने की स्थिति में जेडीए की प्रवर्तन इकाई निर्माण ढहा देगी और इसका खर्च भूमि राजस्व के बकाये के रूप में आपसे वसूला जाएगा।’’ उच्च न्यायालय ने सात मई 2018 को सभी संबंधित पार्टियों से कहा था कि जब तक सेना की याचिका का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक यथास्थिति बनाकर रखी जाए। सेना ने याचिका में कहा है कि इमारत का निर्माण तय नियमों का उल्लंघन करते हुए हुआ है। शस्त्र डिपो के निकट भवन होने पर सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र ने उच्च न्यायालय में दो याचिकाएं दायर की हैं।

अवैध रूप से बने घर को गिराने के पीछे निर्मल सिंह ने बताई  राजनीतिक साजिश 

सिंह ने पहले दावा किया था कि यह उनके खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है। हिमगिरि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने वर्ष 2000 में 2,000 वर्गमीटर का भूखंड खरीदा था। कंपनी के शेयरधारकों में पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता और भाजपा सांसद जुगल किशोर तथा सिंह शामिल हैं। गुप्ता ने हालांकि दावा किया कि वह कंपनी से इस्तीफा दे चुके हैं। भूखंड पर निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था जिसके कारण सेना ने इस बारे में सिंह को सूचित किया। सिंह उस वक्त पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री थे।

निर्मल सिंह के परिवार ने किया कोर्ट के आदेश का उल्लंघन 

केंद्र सरकार ने जम्मू के तत्कालीन उपायुक्त के 2015 के आदेश का कथित रूप से उल्लंघन करने पर निर्मल सिंह की पत्नी ममता सिंह के खिलाफ 2018 में अवमानना नोटिस जारी किया किया। आदेश में राज्य सरकार ने सेना के डिपो की अधिसूचना जारी की थी। जब स्थानीय प्रशासन और पुलिस 2015 के आदेश का क्रियान्वयन करने में विफल रहे तो रक्षा मंत्रालय ने तीन मई 2018 को रिट याचिका दायर की थी। उपायुक्त के आदेश को सख्ती से लागू करने के उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद निर्माण कार्य निरंतर जारी रहा जिसके कारण केंद्र ने 16 मई 2018 को अवमानना याचिका दायर की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़