केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

 VS Achuthanandan

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। माकपा के 98 वर्षीय नेता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक संक्रमित नर्स के सम्पर्क में आए थे, जो उनकी देखभाल कर रही थी।

तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। माकपा के 98 वर्षीय नेता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक संक्रमित नर्स के सम्पर्क में आए थे, जो उनकी देखभाल कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- आजादी के बाद कुछ गिने-चुने परिवारों के लिए नवनिर्माण किया गया

अच्युतानंदन के बेटे वीए अरुण कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ वह घर पर ही थे.... दुर्भाग्यवश जो नर्स उनकी देखभाल कर रही थी, वह संक्रमित पाई गई और कल पिता भी संक्रमित पाए गए। उन्हें यहीं एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ अच्युतानंदन 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पिछले साल प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़