नोएडा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे

Noida
ANI

दिल्ली से सटे नोएडा में रविवार को खाना बनाते समय रसोई गैस के छोटे सिलेंडर में आग लगने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

नोएडा (उप्र)। दिल्ली से सटे नोएडा में रविवार को खाना बनाते समय रसोई गैस के छोटे सिलेंडर में आग लगने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र राजनीतिक संकट : गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू ने 30 जून तक नयी बुकिंग रोकी

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना फेज- वन क्षेत्र के सेक्टर 10 में रहने वाले बागी, नागेंद्र कुमार, बंटी कुमार, मनोज कुमार सेक्टर 121 स्थित एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। ये सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्भपात पर अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘क्रांतिकारी’, अन्य मामलों पर पड़ेगा असर : विशेषज्ञ

उन्होंने बताया कि रविवार की रात को खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी वजह से चारों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए चारों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़