वडोदरा में पुल ढहने से चार वाहन नदी में गिरे, चार लोगों को बचाया गया

महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा सुबह करीब साढ़े सात बजे ढह जाने से दो ट्रक और दो वैन समेत करीब चार वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचाया है।
गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल काहिस्सा ढह जाने से कम से कम चार वाहन नदी में जा गिरे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने कहा कि अब तक चार लोगों को बचाया गया है और अभियान अब भी जारी है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के पास महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल सुबह करीब साढ़े सात बजे ढह गया। उन्होंने बताया, ‘‘महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा सुबह करीब साढ़े सात बजे ढह जाने से दो ट्रक और दो वैन समेत करीब चार वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचाया है।
अन्य न्यूज़












