गौतमबुद्ध नगर: महिला डॉक्टर की बेरहमी से पिटाई, अब तक पुलिस ने किया 2 पर मुकदमा दर्ज

गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक से मारपीट करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट करने की वारदातें काफी आम होती जा रही है। इस मामले में कई बार डॉक्टर कम्युनिटी ने कई बार विरोध प्रदर्शन किए है। लेकिन कुछ साथ फायदा नहीं हुआ। हालात अभी भी वैसे ही जान पड़ते हैं। ताजा मामला महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का है। गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक से मारपीट करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का आरोप, PMO के इशारे पर बात कर रहे CEC, अभी तक तथ्यों के साथ कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्क व्यू गौर सिटी निवासी डॉ. सुमन सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है और आरोपियों में से एक महिला चिकित्सक का परिचित है। दनकौर थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना 17 अगस्त की है, जब आरोपियों में से एक नितिन भाटी ने महिला कोमिलने के लिए बुलाया था।
इसे भी पढ़ें: Stree Shakti Yojana | आंध्र प्रदेश में 'स्त्री शक्ति' की धूम, लाखों महिलाएं कर रही मुफ्त यात्रा, क्या आधार कार्ड अनिवार्य है?
उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के एक ढाबे के पास दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी मोहित भाटी भी वहां पहुंचा और उसने महिला से अभद्रता शुरू कर दी। सिंह ने बताया कि जब महिला चिकित्सक ने इसका विरोध किया, तो नितिन ने उसे पीटना शुरू कर दिया और मोहित इस घटना का वीडियो बनाने लगा। महिला ने दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अन्य न्यूज़












