सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद सजा, चित्रकूट गैंगरेप मामले में था आरोपी

Gayatri Prasad Prajapati

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सांसद-विधायक अदालत ने बुधवार को गायत्री प्रजापति समेत तीन लोगों को गैंगरेप मामले में दोषी करार दिया था और सजा पर फैसला शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद विशेष न्‍यायाधीश पवन कुमार राय ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो साथियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को अदालत ने चित्रकूट गैंगरेप मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि लखनऊ की सांसद-विधायक अदालत ने गायत्री प्रजापति समेत 3 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: जबरन बच्चा पैदा करने के लिए 21 साल की महिला का किया बलात्कार, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सांसद-विधायक अदालत ने बुधवार को गायत्री प्रजापति समेत तीन लोगों को गैंगरेप मामले में दोषी करार दिया था और सजा पर फैसला शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद विशेष न्‍यायाधीश पवन कुमार राय ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो साथियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

फूट-फूटकर रोने लगा गायत्री प्रजापति

विशेष न्यायाधीश ने जैसे ही गायत्री प्रजापति को उम्रकैद की सजा सुनाई वो फूट-फूटकर रोने लगा। आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति के खिलाफ 18 फरवरी, 2017 को पीड़ित महिला ने शिकायत की। इस दौरान लखनऊ के थाना गौतमपल्ली में पॉक्सो एक्ट से तहत मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद 15 मार्च, 2017 को गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी हुई और उसे जेल भेज दिया गया और तब से वो कालकोठरी के पीछे है। 

इसे भी पढ़ें: ठाणे में 25 साल के सुरक्षा गार्ड ने बुजुर्ग महिला से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार 

वहीं, 18 अगस्त, 2017 को पॉक्सो की विशेष अदालत ने गायत्री प्रजापति समेत सभी के आरोप तय किए। इसके बाद मामले को सांसद-विधायक अदालत को सौंप दिया गया। जहां पर गायत्री प्रजापति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़