देवबंद को लेकर गिरिराज का विवादित बयान, दारुल उलूम को बताया आतंक की गंगोत्री

giriraj-controversial-statement-about-deoband-darul-uloom-told-gangotri-of-terror
अंकित सिंह । Feb 12 2020 11:46AM

गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कहा कि मैंने एक बार कहा था कि यह देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े से बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी हैं। चाहे हाफिज सईद का मामला हो या सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।

केंद्रीय मंत्री और अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले गिरिराज सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कहा कि मैंने एक बार कहा था कि यह देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े से बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी हैं। चाहे हाफिज सईद का मामला हो या सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब गिरिराज सिंह इस तरीके की बयान दे रहे हैं। वह ऐसे ही बयानों के लिए जाने जाते हैं। कट्टर हिंदुत्व की छवि वाले गिरिराज। दिल्ली चुनाव में भी शाहिनबाग को लेकर खूब बयान दिए थे। दिल्ली चुनाव के मतदान वाले दिन भी गिरिराज ने ट्वीटर पर लिखा था, "शाहीन बाग समर्थक केजरीवाल को वोट करने निकले हैं। मेरी दिल्ली वालों से अपील है कि अगर शाहीन बाग को रोकना है ..दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनने से बचाना है तो बाहर निकल कर भाजपा को वोट करें।"

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़