राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

Jai Ram Thakur

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं

शिमला  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास में मेजर सोमनाथ शर्मा का अपना एक विशिष्ट स्थान है

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई है कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल उप चुनावों में भाजपा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अनदेखी भारी पडी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से कोविड सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पालन कर पारम्परिक रूप से सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़