Gurugram Police ने युवक के अपहरण और लूटपाट के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सागर जिला निवासी युवक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि वह रविवार रात काम के बाद अपने भाई के घर जा रहा था, तभी रास्ते में दो लोगों ने कार में उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

गुरुग्राम में एक युवक को कार में अगवा करने और उससे लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कार, लूटी गई रकम और पीड़ित का आधार कार्ड उनके कब्जे से बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सागर जिला निवासी युवक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि वह रविवार रात काम के बाद अपने भाई के घर जा रहा था, तभी रास्ते में दो लोगों ने कार में उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘वे मुझे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने मुझसे मेरे पैसे और आधार कार्ड छीन लिए और फिर मेरे भाई को फोन करके पैसे मांगे। हालांकि, जब उनकी गाड़ी एक मोड़ पर धीमी हुई, तो मैं दरवाजा खोलकर गाड़ी से बाहर निकलकर भाग गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़