कर्नाटक के Harangi Dam में नाव पलटने से सूरत के दंपति की मौत, 2 बच्चे सुरक्षित

कर्नाटक के Harangi Dam में नाव पलटने से सूरत के दंपति की मौत, 2 बच्चे सुरक्षित
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

कोडगु जिले के हरंगी बांध क्षेत्र में शुक्रवार शाम वॉटर एडवेंचर के दौरान नाव पलटने से गुजरात के दंपति पानी के नीचे फंस गए और उनकी जान चली गई। हादसे के वक्त दोनों बच्चों ने भी लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिन्हें पानी में गिरने के बाद सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में बोट चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कर्नाटक के कोडगु जिले में हरंगी बांध के पीछे के जलक्षेत्र में नाव पलटने से गुजरात के एक दंपति की डूबकर मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चों को बचा लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान गुजरात के सूरत निवासी धर्मेश (50) और उनकी पत्नी निम्मी (48) के रूप में हुई है।

हादसे में उनका बेटा और बेटी बच गए जिनकी उम्र 21 और 24 साल है। पुलिस के अनुसार परिवार शुक्रवार शाम को इलाके में एक निजी कंपनी द्वारा संचालित ‘वॉटर एडवेंचर’ गतिविधियों के तहत बोटिंग करने गया था। चारों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, तभी अचानक नाव पलट गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति कथित तौर पर पलटी हुई नाव के नीचे फंस गया और डूबने से उनकी मौत हो गई। उनके दोनों बच्चे पानी में गिर गए थे जिन्हें बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि कुशलनगर ग्रामीण थाने में नौका चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की आगे की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़