गांधी सदैव अपने विरोधियों को भी देते थे सम्मान, पायलट बोले- अब हो रहा द्वेषपूर्ण व्यवहार

hate-dealing-with-opponents-says-sachin-pilot
[email protected] । Oct 1 2019 8:15PM

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि महात्मा गांधी सदैव अपने विरोधियों को भी सम्मान देते थे, किन्तु आज की राजनीति में विरोधियों के साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है जो देश की राजनीति में परिलक्षित हो रहा है।

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि आज की राजनीति में विरोधियों के साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। वह यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयन्ती वर्ष के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशेष अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सदैव अपने विरोधियों को भी सम्मान देते थे, किन्तु आज की राजनीति में विरोधियों के साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है जो देश की राजनीति में परिलक्षित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस और भाजपा को लेना पड़ रहा गांधी के नाम का सहारा, ये कांग्रेस की नीतियों की विजय: गहलोत

पायलट ने कहा कि महात्मा गांधी तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने सिद्धांतों को सदा राजनीति से ऊपर रखा था जिसका उदाहरण है कि चौरी चौरा की घटना के पश्चात उन्होंने अपना आन्दोलन ही वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी में कोई कमी है अथवा निर्णय से कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हैं तो कार्यकर्ताओं को अपनी आवाज और अपने विचार पार्टी के समक्ष पुरजोर तरीके से रखने चाहिये। पायलट ने कहा कि गांधी के स्पष्टवादिता तथा संवाद करने के सिद्धांत का पालन करने से ही पार्टी और संगठन मजबूत होगा क्योंकि यदि कोई कार्यकर्ता अपने मन की बात मजबूती से नहीं रख सकता तो वह जनता की समस्या के निराकरण में भी सक्षम नहीं हो सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़