North India में Heatwave का 'रेड अलर्ट', दिल्ली-NCR बना 'आग का गोला', अगले 3 दिन भारी

Heatwave
प्रतिरूप फोटो
ANI
Ankit Jaiswal । May 21 2026 10:44PM

देश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है; जहाँ एक ओर दिल्ली समेत उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में लगातार चौथे दिन लू जैसी स्थिति बनी हुई हैं और लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रिज क्षेत्र में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं, जो दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक रहा हैं। वहीं सफदरजंग, जिसे राजधानी का आधिकारिक मौसम केंद्र माना जाता हैं, वहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। पालम इलाके में तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

बता दें कि लगातार बढ़ती गर्मी का असर बिजली खपत पर भी साफ दिखाई दे रहा हैं। दिल्ली में गुरुवार को बिजली की मांग इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर 8,231 मेगावाट तक पहुंच गई हैं। इससे पहले बुधवार को पहली बार इस साल बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार गई थी।

गौरतलब है कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ हैं। देश में सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 47.1 डिग्री, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 47 डिग्री और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग का कहना हैं कि निचले वातावरण में चल रही शुष्क पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही हैं। साथ ही फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हैं, जिससे अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद कम हैं। विभाग ने चेतावनी दी हैं कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में 27 से 28 मई तक भीषण लू चल सकती है।

उत्तर प्रदेश में स्थिति और ज्यादा गंभीर मानी जा रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया हैं। अगले तीन दिनों तक गंभीर लू और गर्म रातों की चेतावनी दी गई हैं। कई जिलों में तापमान पहले ही 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

हालांकि देश के दूसरे हिस्सों से कुछ राहत भरी खबर भी सामने आई हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ना शुरू कर दिया हैं। मौसम विभाग का अनुमान हैं कि आने वाले दिनों में मानसून केरल समेत दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में प्रवेश कर सकता है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई हैं। इसके अलावा कई राज्यों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई हैं। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के कपड़े पहनने और शरीर को ठंडा रखने की सलाह दी गई है।

किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया हैं। भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याओं की आशंका जताई गई हैं। फिलहाल देश का एक हिस्सा भीषण गर्मी से परेशान हैं, जबकि दूसरे हिस्से मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़