हिमंत विश्व शर्मा और गौरव गोगाई ने महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप की सराहना की

CM Himanta
ANI

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने भी चैंपियन टीम को शुभकामनाएं दीं। गोगोई ने कहा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उनके ऐतिहासिक विश्व कप जीत के लिए मेरी शुभकामनाएं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उनके पहले आईसीसी विश्व कप खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने इस पल को प्रतिभा और टीम वर्क की जीत बताया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हरा दिया और पहली बार विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, हमारी ‘वुमेन इन ब्लू’ ने दुनिया को पछाड़ते हुए ‘महिला विश्व कप 2025’ जीता है। यह प्रतिभा, टीम वर्क और जुनून की जीत है जो देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। वे चैंपियन बनने की हकदार थीं।

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने भी चैंपियन टीम को शुभकामनाएं दीं। गोगोई ने कहा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उनके ऐतिहासिक विश्व कप जीत के लिए मेरी शुभकामनाएं। उनके साहस, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प ने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है और हर भारतीय दिल को खुश कर दिया है। गोगोई ने इस उपलब्धि को वास्तव में भारतीय क्रिकेट में एक सुनहरा पल बताया और कहा कि यह जीत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़