Assam में 21 घुसपैठियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की: CM Himanta Biswa Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जानकारी दी कि राज्य पुलिस ने 21 घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने बताया कि असम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन घुसपैठियों द्वारा उत्पन्न खतरे को समय रहते निष्क्रिय कर दिया है। राज्य सरकार के अनुसार पिछले 10 वर्षों में असम से लगभग 2,100 अवैध विदेशियों को निर्वासित किया गया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पुलिस ने 21 घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है और उन्हें किस स्थान पर पकड़ा गया। मुख्यमंत्री ने जासूसी पर आधारित हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हर कोई धुरंधर नहीं होता, खासकर असम में।’’ उन्होंने कहा, ‘‘21 घुसपैठियों ने असम में अवैध रूप से रहने की पूरी कोशिश की, लेकिन इस खेल के असली उस्ताद असम पुलिस ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और उनसे उत्पन्न खतरे को निष्क्रिय करने के लिए उचित कार्रवाई शुरू कर दी।’’ हाल ही में राज्य सरकार ने विधानसभा में जानकारी दी थी कि पिछले 10 वर्षों में असम से लगभग 2,100 अवैध विदेशियों को निर्वासित, निष्कासित या वापस उनके देश भेजा गया है।
इनमें से 2,023 लोग बांग्लादेश के नागरिक थे।
अन्य न्यूज़















