गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात

नयी दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा बलों ने यहां कल 24 माओवादियों को भीषण गोलीबारी में मार गिराया था। बहरीन में मौजूद राजनाथ ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को इस घटना और राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को नक्सलियों से लड़ाई में केंद्र की ओर से पूरी मदद देने का आश्वासन दिया। ओडिशा और आंध्रप्रदेश की सीमा पर स्थित ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई भीषण गोलीबारी में शीर्ष माओवादी नेताओं समेत कम से कम 24 माओवादी मारे गए। इस झड़प में आंध्रप्रदेश के नक्सल विरोधी बल ग्रेहाउंड्स का एक कमांडो भी मारा गया जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह मुठभेड़ आंध्र-ओडिशा सीमा पर सुदूर चित्रकोंडा इलाके में हुई।
अन्य न्यूज़