गृहमंत्री जैसलमेर में चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे

[email protected] । Oct 5 2016 1:59PM

पाकिस्तान के साथ जारी तनाव की स्थिति के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार शाम अन्तरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित जैसलमेर आयेंगे। वे संभवत: बाडमेर भी जाएंगे।

जैसलमेर, जयपुर। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव की स्थिति के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार शाम अन्तरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित जैसलमेर आयेंगे। वे संभवत: बाडमेर भी जाएंगे। सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी और जिला कलक्टर (जैसलमेर) मातादीन शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल गुरुवार शाम को जैसलमेर पहुंचेंगे। गृहमंत्री अन्तरराष्ट्रीय सीमा के निकट क्षेत्र में स्थित प्रख्यात तनोत मंन्दिर में विशेष पूजा अर्चना में शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहेंगी।

शर्मा के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जैसलमेर में अगले दिन चार राज्यों- राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और गृहमंत्रियों की बैठक लेंगे जिसमें सीमावर्ती इलाकों की ताजा स्थिति के संबंध में जानकारी लेंगे और हालात की समीक्षा करेंगे। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिंह संभवत: मुनाबाव (बाडमेर) भी जाएंगे ओैर वहां के हालात का जायजा भी लेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़