राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए पूछा सवाल, कितने अन्नदाताओं को देनी होगी कुर्बानी ?

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘और कितने अन्नदाताओं को क़ुर्बानी देनी होगी? कृषि विरोधी क़ानून कब ख़त्म किए जाएंगे?’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान 22 किसानों की मौत के दावे वाली खबर का हवाला देते हुए शुक्रवार को सवाल किया कि आखिर कितने अन्नादाताओं को कुर्बानी देनी होगी और ये ‘कृषि विरोधी’ कानून कब खत्म किए जाएंगे। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘और कितने अन्नदाताओं को क़ुर्बानी देनी होगी? कृषि विरोधी क़ानून कब ख़त्म किए जाएंगे?’’ 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में कलह खत्म करने की कवायद, शनिवार को नाराज नेताओं से मिलेंगी सोनिया गांधी 

कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की उसमें कहा गया है कि दिल्ली के निकट किसानों का आंदोलन आरंभ होने के बाद अब तक 22 किसानों की मौत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के निकट बड़ी संख्या में किसान पिछले कई दिनों प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। किसान संगठनों की मांग है कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़