दिल्ली में सुबह उमस भरा रहा मौसम, दिन में हल्की बारिश की संभावना

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 25 2022 12:15PM
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौमस उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौमस उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई थी।
इसे भी पढ़ें: पूर्व MLA विजय मिश्रा का बेटा गिरफ्तार, बलात्कार के आरोप बाद से चल रहा था फरार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में दिन में आमतौर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
All the updates here:
अन्य न्यूज़