कांग्रेस में ही बने रहेंगे राजेंद्र दर्डा, बोले- निजी कारणों से पद को नहीं किया स्वीकार

i-am-with-cong-refused-party-post-over-personal-reasons-says-darda
[email protected] । Sep 23 2019 3:34PM

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजेंद्र दर्डा ने कहा कि मुझे तीन महीने पहले कांग्रेस की मीडिया और संचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजेंद्र दर्डा ने सोमवार को पार्टी में ही बने रहने का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने निजी कारणों से पार्टी द्वारा दिये गये पद को नहीं स्वीकारा था। उन्होंने कहा कि मुझे तीन महीने पहले कांग्रेस की मीडिया और संचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं निजी कारणों से जिम्मेदारी नहीं ले पाऊंगा। मैंने जुलाई में ही पार्टी नेतृत्व को यह बात बता दी थी।

इसे भी पढ़ें: बाढ़ के चलते महाराष्ट्र में क्षतिग्रस्त हुए थे दस्तावेज, दिए जाएंगे डुप्लीकेट वोटर ID कार्ड

दर्डा ने कहा कि मैंने कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है। दर्डा औरंगाबाद से विधायक रह चुके हैं और प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वह लोकमत मीडिया समूह के शीर्ष पदाधिकारी हैं।

इस तरह Trump के कंधे से Modi ने Pakistan पर कर दिया फायर, देखें पूरा वीडियो:

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़