हिमाचल में कांग्रेस ने मंडी से प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा ,भवानी सिंह, रोहित ठाकुर व संजय अवस्थी को भी टिकट मिला

Pratibha Singh

कांग्रेस की ओर से जारी सूचना में मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को पार्टी ने मैदान में उतारा है। प्रतिभा सिंह दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र जहां राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव होने जा रहे हैं

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने आने वाले उपचुनावों के लिये प्रत्याशी चयन में सत्तारूढ भाजपा को पछाडते हुये आज अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। दिल्ली में पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के हवाले से नामों की घोषणा की गई है। हालांकि भाजपा अभी तक इस मामले में पीछे है। पार्टी ने धर्मशाला में बैठक कर नामों का पैनल आलाकमान को भेजा है।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता ने कुलदीप सिंह राठौर को दी मैदान में उतरने की चुनौती, कहा- विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकाम है कांग्रेस -प्रत्याशियों के चयन का ज्ञान हमें न दें

 

कांग्रेस की ओर से जारी सूचना में मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को पार्टी ने मैदान में उतारा है। प्रतिभा सिंह दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र जहां राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव होने जा रहे हैं

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचली काला जीरा पर तैयार विशेष आवरण का अनावरण किया

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के नाम पर मुहर लग जाने के बाद अब भाजपा के लिए चुनाव की राह आसान नहीं होगी। प्रतिभा सिंह पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। और वीरभद्र सिंह का हालही में देहांत भी हुआ है। ऐसे में वीरभद्र सिंह परिवार के प्रति लोगों में गहरी संवेदना है। यही कारण है कि भाजपा के लिए अब यह उपचुनाव कड़ी टक्कर देने वाला होने वाला है। अब भाजपा को प्रतिभा सिंह के मुकाबले अपना दमदार प्रत्याशी उतारना होगा

इसे भी पढ़ें: जयराम की नज़र में भृष्टाचारी ही नेता और देश की सम्पत्तियों को बेचना ही सही नीति-दीपक शर्मा बोले-मुख्यमंत्री ने कुर्सी बचाने में ही निकाल दिए चार साल

इसी तरह से पार्टी ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से रोहित ठाकुर को टिकट दिया है। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की सीट जो कि नरेन्दर बरागटा के देहांत से खाली हुई है । जबकि जिला कांगडा के फतेहपुर सीट से भवानी सिंह पठानिया को उतारा गया है। भवानी सिंह पूर्व विधायक सुजान सिंह पठानिया के बेटे हैं। उनका कुछ माह पहले निधन हुआ है। वहीं सोलन जिला के अर्की से  संजय अवस्थी चुनाव लडेंगे। अर्की से पिछला चुनाव वीरभद्र सिंह जीते थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने अपनी गलती कबूल कर ओशिन शर्मा से माफी मांग रिश्ते को फिर से पटरी पर लाने की बात कही

चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश मंडी लोकसभा सीट का उपचुनाव 30 अक्तूबर को होगा।  इसी के साथ तीन विधानसभा सीटों के लिए भी इसी दिन चुनाव होगा। आयोग के शेड्यूल के मुताबिक एक अक्तूबर को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर तय की गई है। 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 13 अक्तूबर नामांकन वापसी का दिन तय किया गया है। इसके बाद 30 अक्तूबर को मतदान होगा। दो नवंबर को वोटों की गिनती होगी। पांच नवंबर से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़