हिमाचल भाजपा आज धर्मशाला में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उप चुनावों के लिये प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी

Jai Ram Thakur

प्रदेश में इसी माह मंडी संसदीय लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा के टिकट तय करने को प्रदेश चुनाव समिति की यह बैठक यहां बुलाई गई है। बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसमें विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

धर्मशाला । भाजपा चुनाव समिति की बैठक के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह , भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के अलावा दूसरे नेता धर्मशाला पहुंच चुके हैं। भाजपा नेता आज यहां आने वाले चुनावों के लिये प्रत्याशी तय करने के साथ चुनावी रणनिति बनायेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल की संस्कृति पर हमला कर रहे हैं विक्रमादित्य: वीरेंद्र चौधरी ,भाजपा नेता बोले,विक्रमादित्य भूल गए कि स्व वीरभद्र सिंह भी डालते थे नाटी

 

प्रदेश में इसी माह मंडी संसदीय लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा के टिकट तय करने को प्रदेश चुनाव समिति की यह बैठक यहां बुलाई गई है। बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसमें विशेष रूप से उपस्थित होंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भाजपा के पदाधिकारियों से प्रत्याशियों और चुनावी तैयारियों पर फीडबैक ले रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: मंडी संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी दिवगंत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारेगी

बताया जा रहा है कि आज यहां भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के पैनल तय किया जायेगा। संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर इसे नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। टिकटों पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड की अंतिम सिफारिश के बाद केंद्रीय नेतृत्व लेगा। संभावना है कि सात अक्तूबर तक प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवार घोषित हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: शान्ता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी, पटेल और नेहरू की पार्टी कांग्रेस पूरे देश में एक मज़ाक बन गई

भाजपा प्रत्याशियों में से अभी तक केवल जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर ही स्थिति स्पष्ट है। जुब्बल-कोटखाई में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा पर ही अभी तक स्थिति स्पष्ट है। उनका टिक ट लगभग फाइनल माना जा रहा है और संसदीय बोर्ड को यह अकेला नाम भेजा जा रहा है।

मंडी लोकसभा सीट पर मंत्री महेंद्र सिंह, गोविंद ठाकुर, महेश्वर सिंह जैसे कई नामों पर चर्चा होनी है। हालांकि मिडिया में कंगना रानौत का नाम भी चल रहा है। लेकिन पार्टी नेताओं के पास अभी तक उनका न तो आवेदन आया है। न ही उनके नाम पर प्रदेश स्तर पर कोई विचार चल रहा है।  वहीं अर्की में रतन पाल सिंह और गोविंद राम शर्मा में से किसी नाम पर विचार हो सकता है। रतन पाल सिंह टिकट की दौड़ में आगे हैं तो गोविंद राम शर्मा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। फतेहपुर में पूर्व राज्य सभा सांसद कृपाल परमार टिकट की दौड़ में आगे हैं। बलदेव ठाकुर, पंकज शर्मा हैप्पी जैसे नामों पर चर्चा हो रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़