उत्तर प्रदेश में दो स्थानीय पत्रकारों को गोली मारने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार

Journalists
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons
दो स्थानीय पत्रकारों को गोली मारने के मामले में शुक्रवार को यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि मामले में बिहार के कैमूर जिले के निवासी ब्रजेश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।

सोनभद्र (उप्र), 30 जुलाई।  दो स्थानीय पत्रकारों को गोली मारने के मामले में शुक्रवार को यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि मामले में बिहार के कैमूर जिले के निवासी ब्रजेश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि जायसवाल के पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले उसका दोनों पत्रकारों से विवाद हो गया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 15 दिन पहले यहां कलियारी बाजार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय अखबारों में काम करने वाले दोनों पत्रकारों को कथित तौर पर गोली मार दी थी। थाना प्रभारी प्रणव श्रीवास्तव ने बताया था, ‘‘विभिन्न समाचार पत्रों के लिए काम करने वाले पत्रकार श्याम सुंदर पांडे और लड्डू पांडे जब एक होटल में बैठे थे, तभी उन्हें मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी।’’ बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़