पंजाब में भी लखीमपुर जैसी घटना! क्या सच में हरसिमरत के काफिले ने किसानों को कुचलने की कोशिश की?

Punjab
Abhinay akash । Nov 11 2021 3:49PM

अकाली दल ने किसानों पर गाड़ी पर हमला करने और उसे नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया वहीं घटना के एक कथित वीडियो में दो प्रदर्शनकारियों को अकाली दल के काफिले की कार की बोनट पर बैठे हुए दिखाया गया। इनमें से एक किसान कथित तौर पर वाहन से गिर पड़ा और उसकी पसलियां टूट गईं।

पंजाब के फिरोजपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। जिसके बाद देखते ही देखते ये प्रदर्शन एक झड़प में तब्दील हो गई। जहां अकाली दल ने किसानों पर गाड़ी पर हमला करने और उसे नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया वहीं घटना के एक कथित वीडियो में दो प्रदर्शनकारियों को अकाली दल के काफिले की कार की बोनट पर बैठे हुए दिखाया गया। इनमें से एक किसान कथित तौर पर वाहन से गिर पड़ा और उसकी पसलियां टूट गईं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: योगी सरकार ने टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का किया अनुरोध

शिअद के गुंडों ने किसानों को कुचलने की कोशिश की: बूटा सिंह बुर्जगिल

एक अन्य वीडियो में प्रदर्शनकारियों को एसयूवी को नुकसान पहुंचाते हुए और लकड़ी के डंडों से कार के शीशे तोड़ते हुए दिखाया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि अकाली कार्यकर्ताओं ने हवा में कुछ राउंड फायरिंग की लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। बीकेयू (डकौंडा) के अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्जगिल ने कहा, “यह लखीमपुर जैसी एक और घटना थी जहां शिअद के गुंडों ने किसानों को कुचलने की कोशिश की लेकिन वे भाग्यशाली रहे। हालांकि इस घटना में हमारे कार्यकर्ता घायल हो गए। हम सब हरसिमरत से सवाल पूछना चाहते थे। 

पुलिस का क्या है कहना

फिरोजपुर के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा, 'हमें एक घटना के बारे में पता चला है जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी बोनट पर बैठे थे और अकालियों की एक कार चलती रही, इसके साथ ही फायरिंग की भी बात कही जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। अकालियों ने उनकी कार पर हमले की भी शिकायत की है। हमें वीडियो फुटेज के माध्यम से सभी तथ्यों को सत्यापित करने की आवश्यकता है ताकि दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा सके।

All the updates here:

अन्य न्यूज़