INDIA Alliance Meeting | चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटेगा 'इंडिया' गठबंधन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

india
ANI
रेनू तिवारी । Sep 30 2026 9:09AM

नयी दिल्ली, 30 सितंबर विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के प्रमुख नेता बुधवार को नयी दिल्ली में बैठक करेंगे, जिसमें निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ संयुक्त अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप देने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईस

निर्वाचन आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों और आयोग के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) के प्रमुख घटक दल बुधवार को नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ एक संयुक्त राष्ट्रव्यापी अभियान की रूपरेखा तय करना और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की ठोस रणनीति बनाना है।

निर्वाचन आयोग से जुड़े विवाद के बीच विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के मकसद से संसद में प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस का मसौदा तैयार है और बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस तरह का तीसरा प्रयास है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल के अलावा ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: BJP नेता Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान

समाजवादी पार्टी (सपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रतिनिधि भी बैठक में हिस्सा लेंगे। विपक्ष के दो अन्य प्रमुख दल द्रमुक और आम आदमी पार्टी (आप) बैठक में शामिल नहीं होंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन संबंधी व्यस्तताओं के कारण बैठक में उपस्थित नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: CJP को नाम बदलकर Istifa Janata Party कर लेना चाहिए, CEC विवाद पर बोले Ramdas Athawale

कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा था कि बैठक में विपक्षी दलों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए जाएंगे और उसके बाद भविष्य के आंदोलन के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाएगी। द्रमुक प्रवक्ता टी. के. एस. एलंगोवन ने मंगलवार को कहा था कि उनकी पार्टी वैचारिक रूप से विपक्षी दलों के साथ है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि द्रमुक ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होगी, लेकिन संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव लाए जाने पर उसका समर्थन करेगी।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

All the updates here:

अन्य न्यूज़